बासुकिनाथ। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव में बाबा बासुकिनाथ धाम आने वाले कावंरिया तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए दुमका जिला प्रशासन की ओर से हर चीज का ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेला क्षेत्र में व्यापक स्वास्थ्य व्यवस्था की गई है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार अब तक 17,000 से अधिक श्रद्धालु विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में स्वास्थ्य सेवा का लाभ ले चुके हैं। मेला क्षेत्र में स्थापित 19 स्वास्थ्य शिविरों में श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार, चोट अथवा पैर में छाले जैसे सामान्य लेकिन कष्टकारी कावंरियों की परेशानियों का तत्परता से इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छोटे बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स जैसी जरूरी खुराकें भी दी जा रही हैं। यहां अब तक 2204 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलायी गयी है। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में श्रद्धालुओं तक शीघ्र पहुंचने के लिए बाइक एम्बुलेंस की सेवा अत्यंत कारगर सिद्ध हो रही है। असहाय, बीमार अथवा अधिक थकान महसूस करने वाले श्रद्धालुओं को बाइक एम्बुलेंस के माध्यम से तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया जा रहा है। स्वास्थ विभाग के हर शिविर में योग्य डॉक्टरों, नर्सों और पारा मेडिकल स्टाफ की टीम चौबीसों घंटे उपलब्ध है। गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन सपोर्ट जैसी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध है।
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार
बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर...
नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक
फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग
जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...
मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल
पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन
श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष
नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली
झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग