Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

अधिवक्ताओं ने की दुमका कोर्ट परिसर में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

0 322

दुमका। अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ के सचिव राकेश कुमार को ज्ञापन देकर दुमका कोर्ट परिसर में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। अपने ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा है कि जिला अधिवक्ता संघ, दुमका के द्वारा कोर्ट परिसर में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने से आम लोगों में जागरूकता एवं अधिवक्ताओं में कानून के प्रति सम्मान बढ़ेगा। बाबा साहेब अंबेडकर एक महान कानूनविद् और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के लिए काम किया और समानता और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। बाबा साहेब अंबेडकर केवल दलितों के नहीं, पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनका योगदान भारतीय संविधान, लोकतंत्र और न्याय प्रणाली में अमूल्य है। उनकी प्रतिमा लगने से न्यायपालिका की गरिमा बढ़ेगी। इस प्रतिमा के माध्यम से हम बाबा साहेब अंबेडकर के आदर्शों और मूल्यों को प्रोत्साहित कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते है। ज्ञापन लेने के बाद संघ के सचिव श्री कुमार ने कहा कि यह एक बहुत अच्छी पहल है। इसको हम कार्यकारिणी की बैठक में रखकर प्रतिमा स्थापित करने की पहल करेंगे। जिला अधिवक्ता संघ के सचिव को दिए गए ज्ञापन में अधिवक्ता डॉ.सिकन्दर कुमार, डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव, मीलू रजक, मोहम्मद अंसारी, धर्मेंद्र नारायण प्रसाद, पंकज कुमार यादव, जयकांत यादव, प्रियंका झा, सत्यनारायण भगत, दिलीप कुमार मंडल, भवेश कुमार यादव, रमेश प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार यादव, नित्यानंद यादव, निर्मल कुमार दुबे, दिनेश कुमार मंडल, संजीव कुमार सिन्हा, जीवन राय, संजय कुमार, प्रीति झा, सुभाष कुमार, अजीत कुमार मांझी, प्रवीर कुमार वर्मा, रेखा प्रसाद, ज्योति कुमारी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.