Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

यूट्यूब और गूगल का सहारा ले एसपी कॉलेज दुमका की छात्रा बबीता ने पास की झारखंड प्रशासनिक सेवा की परीक्षा

0 711

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका की आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय की बबीता सिंह ने झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल की है। सदर प्रखंड के आसनसोल (हवाई अड्डा के पास) की रहने वाली बबीता को परीक्षा में 337 रैंक प्राप्त हुआ है। उसका चयन झारखंड प्रशासनिक सेवा के लिए हुआ है। बबीता के पिता एक प्राइवेट स्कूल में हेल्पर के रूप में कार्यरत है। जबकि मां गृहणी है। 4 भाई बहन में बबीता सबसे बड़ी है। बबीता ने अपनी सफलता का श्रेय किसी कोचिंग संस्थान या शिक्षक को नहीं, बल्कि अपनी सेल्फ-स्टडी को दिया है। यूट्यूब और गूगल के सहारे उसने अपनी तैयारी की। मैट्रिक से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई उसने दुमका में ही पूरी की है। स्नातक की डिग्री बबीता ने एसपी कॉलेज, दुमका से हासिल की है। बबीता बताती हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए वह नियमित रूप से 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी। बबीता का मानना है कि लक्ष्य चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, कठिन परिश्रम और लगन से उसे हासिल किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.