Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

जेपीएससी में सफल अभ्यर्थियों को दुमका उपायुक्त ने किया सम्मानित

0 414
उपायुक्त द्वारा सम्मानित जीपीएससी परीक्षा के सफल अभ्यर्थी।

दुमका। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शनिवार को झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में बबीता कुमारी (रैंक 337), उमुल बाहा मुर्मू (रैंक 311), जीवन टुडू (रैंक 292), जीवेश कुमार (रैंक 184), सुजीत हेम्ब्रम (रैंक 67) और आशीष कुमार टुडू (रैंक 332) शामिल हैं। उपायुक्त ने इन सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनकी सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने सभी को आगे भी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहने की प्रेरणा दी तथा प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.