Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

फिल्म पैगाम सीजन 1 में एक गरीब किसान और उसकी पत्नी को सताते नजर आयेंगे दुमका के अभिनेता नवीन चन्द्र ठाकुर

0 782

दुमका। दुमका के वरिष्ठ अभिनेता और शैली सृजन एक्टिंग ट्रैनिंग सेंटर के निर्देशक डॉ.नवीन चन्द्र ठाकुर एक गरीब किसान की पत्नी पर बुरी नजर रखते है। और किसान को खूब सताते है। इसकी जानकारी उनके पिता को मिल गयी है। अब उनके पिता ही उनको सजा देंगे। चौंकिए मत। रीयल में नवीन जी ने ऐसा कुछ नहीं किया है, जिससे उनका और दुमका का नाम बदनाम हो। दरअसल हिन्दी फिल्म “पैगाम” सीजन 1 में नवीन चन्द्र ठाकुर ने ऐसा किरदार निभाया है। इस फिल्म में नवीन चन्द्र निगेटिव रोल में नजर आयेंगे। उन्होंने बताया कि यह फिल्म तारुणी तरंग नाट्य समिति बेगूसराय के बैनर तले बन रही है। इसका शुभ मुहूर्त 17 अगस्त को वैशाली में हुआ है। फिल्म की शूटिंग बिहार के वैशाली जिले में ही चल रही है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म या एएन एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर, कथा पटकथा संवाद एवं मुख्य किरदार में अब्दुल्ला निजामी, कविता कुमारी, संजीव सकून (पिता), अमर बेगूसराई (बड़े ठाकुर), नवीन चंद्र ठाकुर (छोटे ठाकुर की भूमिका में) मनोज कुमार, शंकर ठाकुर, शंभू शर्मा और रोहित कुमार यादव हैं। इस फिल्म के मेकअप मैन मिथिलेश कांति, कैमरा मेन रामजीवन यादव और असिस्टेंट कैमरामैन निखिल कुमार है। अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके नवीन ने कहा कि निगेटिव रोल करने का एक अलग ही मजा है। उन्होंने बताया कि पैगाम सीजन 1 एक सामाजिक कहानी है। फिल्म में एक गरीब किसान है, जो ठाकुर का जमीन जोत आबाद करता है। गरीबी के कारण वह हर साल लगान नहीं दे सकता है। उस गरीब किसान का कोई संतान भी नहीं है, जिसके कारण वह काफी दु:खी रहता है। इसी मजबूरी का फायदा छोटे ठाकुर यानि नवीन चन्द्र उठाना चाहते हैं और किसान की पत्नी पर बुरी नजर रखते है। इसकी शिकायत बड़े ठाकुर तक पहुंचती है। वे अपने ही बेटा के खिलाफ पंच में फैसला देकर समाज को सही न्याय का पैगाम देते हैं। नवीन चन्द्र ने कहा कि फिल्म में और भी बहुत कुछ है जिसे देखने पर खूब मजा आयेगा। (webakhbar.com)

Leave A Reply

Your email address will not be published.