Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

दुमका के चोरकट्टा गांव में हुई हत्या का खुलासा, छोटा दामाद निकला हत्यारा

0 508

दुमका। दुमका मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव में 20 अगस्त की रात वयोवृद्ध नवगोपाल साहा तथा उनकी पत्नी विभु साहा की नृशंस हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में जिसकी गिरफ्तारी हुई है वह मृतक दंपति का छोटा दामाद है। अभियुक्त का नाम सुबल साहा उर्फ भुलू साहा, पिता स्व.बीजपद साहा, ग्राम दिगुली मालपाड़ा थाना मारग्राम, जिला वीरभूम, पश्चिम बंगाल है। इस संबंध में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खैरवार ने बताया कि मृतक दंपति ने अपना जमीन बेचा था, जिससे प्राप्त रुपए को वह अपनी बड़ी बेटी और बेटा को देता था, जबकि छोटे दामाद को रुपया मांगने पर भी नहीं देता था। इसी आक्रोश में उसने अपने सास-ससुर की हत्या कर दी। अभियुक्त ने अपना गुनाह कबूलते हुए पुलिस को यह बात बताया है। पुलिस अधीक्षक श्री खैरवार ने बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए उनके द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दुमका सदर विजय कुमार महतो के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल में मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार, शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा, जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार, निरंजन कुमार, दुमका नगर थाना के रोहित साव, महिला थाना की अनुपमा रश्मि सोरेन, मुफस्सिल थाना के सहायक अवर निरीक्षक बबन प्रसाद सिंह और तकनीकी शाखा के अमित कुमार शामिल थे।अभियुक्त के पास से मृतक के घर से गायब मोबाइल और सोने का जेवर भी बरामद किया गया है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.