Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बिजली की समस्या शीघ्र दूर करने का दिया निर्देश

0 236

दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को बिजली आपूर्ति से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त श्री सिन्हा ने कहा कि आमजनों को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए विभाग आवश्यक कदम उठाए। बिजली से संबंधित समस्याओं का निवारण शीघ्र किया जाए ताकि आम लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि एक कंट्रोल रूम बनाया जाए तथा उसका संपर्क नंबर सार्वजनिक किया जाए। कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि पीएम जनमन योजना के तहत सभी पहाड़िया गांवों में विद्युत कनेक्शन पहुंचे और कोई भी घर वंचित न रहे। बैठक के दौरान मसलिया प्रखंड में चार माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर की सूचना पर संज्ञान लेते हुए संबंधित जूनियर इंजीनियर से स्पष्टीकरण मांगा गया। उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता अमिताभ बच्चन सोरेन सहित संबंधित विभाग के कनीय अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.