Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वैच्छिक रक्तदान : रक्त की कमी दूर करने का सबसे कारगर उपाय 130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु... बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं दुमका में श्राद्ध के दौरान गाय को लेकर हुआ ऐसा गोलमाल कि पंडित जी के अरमानों पर फिर गया पानी!

साईं बाबा की हुई विशेष पूजा-अर्चना, भंडारा में भक्तों ने पाया कढ़ी-चावल का प्रसाद

0 724

दुमका। दुमका शहर के श्री बजरंगबली लोकनाथ साईं मंदिर में प्रत्येक गुरुवार की तरह इस बार भी साईं बाबा की विशेष पूजा-अर्चना व भंडारा का आयोजन किया गया। इस बार मंदिर में श्री साईं कृष्ण मित्र मंडली दुमका की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया था, जिसमे शिरडी वाले साईं बाबा को कढ़ी-चावल का विशेष भोग अर्पित किया गया। इससे पहले साईं बाबा की धूप आरती हुई।

इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद में बाबा को अर्पित कढ़ी-चावल का भोग वितरित किया गया, जिसमें 1000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन में श्री साईं कृष्ण मित्र मंडली दुमका के प्रमुख रवि कांत सुमन, कुलदीप कुमार मिठू, अरुण कुमार सिंह, निमाय चन्द्र रक्षित, उज्जवल कुमार दास, जय प्रकाश सिंह, राजू सिंह, मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रंजन सिन्हा, सचिव उत्तम कुमार गुड्डू, कोषाध्यक्ष राधेश्याम साह, पुरोहित नीरज मिश्रा, देवेन्द्र कुमार चौधरी, विनोद सिंह, पूनम वर्मा, आदित्य कुमार, अशोक कुमार, अमर शर्मा, अमिता घोष, सुमन साह, तपन कुमार वैष्णव आदि ने अहम भूमिका निभाई।

#####

Leave A Reply

Your email address will not be published.