Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

दुमका के एलआईसी अभिकर्ता राजेश कुमार सिन्हा ने रचा इतिहास, लगातार 14वीं बार बने एमडीआरटी सदस्य

0 490

दुमका। एलआईसी दुमका शाखा के वरिष्ठ अभिकर्ता राजेश कुमार सिन्हा ने लगातार 14वीं बार एमडीआरटी (मिलियन डॉलर राउंड टेबल) की सदस्यता प्राप्त कर जीवन बीमा के क्षेत्र में एक बार फिर से नया इतिहास रच दिया है। श्री सिन्हा की इस प्रतिष्ठित उपलब्धि पर गुरुवार को यहां एलआईसी दुमका शाखा में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अनोज कुमार वर्मा ने ट्रॉफी प्रदान कर श्री सिन्हा को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि श्री सिन्हा की यह उपलब्धि ग्राहकों के प्रति उनके समर्पण, कठिन परिश्रम और विश्वास का परिणाम है। यह सफलता अन्य अभिकर्ताओं एवं सहकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है। समारोह में उपस्थित शाखा प्रबंधक आशीष भारती, सहायक शाखा प्रबंधक राहुल कुमार सिंह, प्रशासनिक प्रबंधक मनोज कुमार भगत, प्रशासनिक अधिकारी मणिकांत झा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सचिन्त कुमार, उच्च श्रेणी सहायक अजय सिन्हा, प्रमोद कुमार भईया, अजय कुमार गुप्ता, प्रशांत पंडित, सुनीता कुमारी, सहायक सुरेन्द्र कुमार सौरभ, अमित कुमार दास, धनंजय तत्वा, अभिकर्ता रंजीत कुमार आदि ने भी श्री सिन्हा की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।

राजेश कुमार सिन्हा को लगातार 14वीं बार एमडीआरटी की सदस्यता मिलना बड़ी उपलब्धि

गौरतलब है कि एमडीआरटी (मिलियन डॉलर राउंड टेबल) विश्व के शीर्ष जीवन बीमा और वित्तीय सेवा पेशेवरों का एक वैश्विक स्वतंत्र संगठन है। यह एक प्रतिष्ठित उपलब्धि है जो उत्पादकता और बिक्री के निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले अभिकर्ताओं को दी जाती है। दुनिया भर के अग्रणी जीवन बीमा अभिकर्ताओं एवं वित्तीय सेवा पेशेवरों को इसमें सदस्यता मिलती है। इसे जीवन बीमा और वित्तीय सेवा उद्योग में उत्कृष्टता के अंतरराष्ट्रीय मानक के रूप में मान्यता प्राप्त है। सो, दुमका के वरिष्ठ एलआईसी अभिकर्ता राजेश कुमार सिन्हा का लगातार 14वीं बार एमडीआरटी सदस्य बनना एक बड़ी उपलब्धि है।

#####

Leave A Reply

Your email address will not be published.