Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

अंतिम पंक्ति की महिलाओं को सामाजिक न्याय की मुख्यधारा में लाना ही राष्ट्रीय जनता दल का मुख्य उद्देश्य : रश्मि प्रकाश

0 326
दुमका। राजद महिला प्रकोष्ठ झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं में राजद की मजबूत पकड़ है। इन महिलाओं को सक्रिय कर संगठन मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए वह प्रत्येक जिला का दौरा कर वस्तुस्थिति अवगत हो रहीं है। उन्होंने कहा कि प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रास रुट पर संगठन को मजबूत किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश शनिवार को यहां परिसदन में आयोजित राजद की एक बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। वह संताल परगना के दौरे पर दुमका पहुंची थी। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता तेजस्वी यादव ने गरीब महिलाओं एवं नौकरी पेशा वाली महिलाओं के लिए कई अविस्मरणीय कार्य किए हैं। समाज के अंतिम पंक्ति की महिलाओं को सामाजिक न्याय की मुख्यधारा में लाना ही राजद का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर जरूरतमंद महिलाओं की समस्या को दूर करने की भी बात कही। दुमका जिला अध्यक्ष डाॅ.अमरेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राजद अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम हांसदा, डाॅ.जितेश कुमार दास, जमील अख्तर, पानेशल टुडू, साव्या सिंह, मनीषा कुमारी, दिनेश कुमार मिश्रा, गणेश प्रसाद भंडारी, जेनी स्टेनशील टुडू, सिमरन कुमारी, जूली किरण मुर्मू, हैना सोरेन, अलीशा सोरेन, पुष्पलता बास्की, स्वेच्छा तपस्वी, देवोलीना तपस्वी, शिवकुमार शर्मा, हाबु यादव, मो.सोहेल, मो.अली, अमित कुमार वर्मा, सुमेश मरांडी, लाल बिहारी भंडारी, एलिसा मुर्मू, अनीशा मरांडी, तबाही सोरेन, एलिस किस्कु आदि उपस्थित थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.