Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दुमका शहर में चलाया स्वच्छता अभियान

0 319

दुमका। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के द्वारा रविवार को दुमका शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान दुमका विधायक बसंत सोरेन के निर्देश पर जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान की शुरुआत बाबू वीर कुंवर सिंह चौक से की गई थी। यहां से पार्टी कार्यकर्ता सड़कों की साफ-सफाई करते हुए नीचे बाजार पहुंचे, फिर वहां से झाड़ू मारते हुए टीन बाजार पहुंचे। टीन बाजार में साफ-सफाई करते हुए झामुमो कार्यकर्ता पोखरा चौक पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री बास्की ने कहा कि झामुमो का यह सफाई अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान से लोगों में सफाई को लेकर जागरूकता बढ़ेगी।

आज के स्वच्छता अभियान में झामुमो के जिला सचिव निशित बरन गोलदार, जिला प्रवक्ता अब्दुस सलाम अंसारी, जिला संगठन सचिव रवि यादव, प्रखंड अध्यक्ष सिराजुद्दीन अंसारी, प्रखंड सचिव विजय मल्लाह, पराक्रम शर्मा, सुमंत यादव, विजय दास, मधु अली खान, मो.नौशाद,पोलू रक्षित, मो.आरिफ, सलीम ज़फ़र,मो.सन्नी,मो.कमरुद्दीन, मो.सज्जाद, इंदु चौबे, कृष्णा देवी, प्रिया रक्षित, मो.बबलू आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.