Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

भाजपा का सेवा पखवाड़ा, गांधी नगर में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

0 221

दुमका। अपने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा ने मंगलवार को दुमका शहर के गांधी नगर मोहल्ला में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ.नदीम अख्तर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रोसेनजीत दे और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.इमामुद्दीन ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में आशा फाउंडेशन दुमका एवं लघु उद्योग भारती झारखंड के उपाध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण नंदन सिंह के सहयोग व प्रयास से मीनू दास एवं बैजनाथ दास को स्टील की छड़ी निःशुल्क प्रदान की गई। कार्यक्रम प्रभारी डॉ.अमिता रक्षित के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में पूर्व सांसद सुनील सोरेन, जिला अध्यक्ष गौरव कांत प्रसाद, डॉ.अंजुला मुर्मू, मृणाल मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, श्रीधर दास, दिनेश सिंह, रामकृष्ण हेंब्रम आदि उपस्थित थे। शिविर में स्वच्छता, पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। शिविर में अच्छी संख्या में लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.