Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

एक नई दिशा और इनेबल इंडिया के सहयोग से दिव्यांगजनों को मिली हमारी वाणी कार्यक्रम की जानकारी

0 285
दुमका। स्वयंसेवी संस्था एक नई दिशा और इनेबल इंडिया बैंगलोर के सहयोग से बुधवार को यहां दुमका प्रखंड के सभागार में दिव्यांगजनों के लिए हमारी वाणी सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इनेबल इंडिया के स्वागत सिन्हा ने बताया कि हमारी संस्था इनेबल इंडिया दिव्यांगजनों के लिये कई वर्षों से काम कर रही है। इसी में से एक कार्यक्रम है हमारी वाणी। इसके तहत दिव्यांगजन हमारी वाणी के मोबाइल नम्बर 9266344222 पर कॉल कर अपनी समस्याओं को हल कर पायेंगे। यह मोबाइल नम्बर दिव्यांगों के लिये है, जिसका संचालन दिव्यांग समूह के द्वारा ही किया जाता है। उन्होंने बताया कि हमारी वाणी के द्वारा कोई भी दिव्यांग घर बैठे बिना कही जाये किसी भी चीज की जानकारी ले सकते है। साथ ही अपने अनुभव व अन्य जानकारियों को अन्य दिव्यांगों के साथ साझा कर सकते है। इसके द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा दिव्यांगों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशिक्षण आदि की भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। एक नई दिशा के सचिव राज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 102 दिव्यांगजनों ने भाग लेकर हमारी वाणी कार्यक्रम को समझा। सचिव राज कुमार ने कहा कि हमारी वाणी कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांजनों को अबुआ आवास योजना, पेंशन, सहायक सामग्री वितरण कार्यक्रम, यूडीआईडी कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, कौशल विकास प्रशिक्षण एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उसका लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बाल विकास परियोजना दुमका के साथ एक नई दिशा के कार्यकर्ता राकेश कुमार पाल, सुनीता बेसरा, संजीव मोहली और संतोष राही ने अहम भूमिका निभाई।
Leave A Reply

Your email address will not be published.