Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

दुमका में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया नारा जीएसटी घटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार

0 342

दुमका। पूरे देश में जीएसटी दर घटाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दुमका शहर में जुलूस निकालकर केन्द्र की मोदी सरकार का धन्यवाद ज्ञापन किया। जुलूस में शामिल भाजपा कार्यकर्ता ‘‘जीएसटी घटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार’’ का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। कार्यकर्ता अपने हाथ में जीएसटी के घटने और मोदी सरकार का धन्यवाद ज्ञापन करने से संबंधित कटआउट भी थामे हुए थे। शहर के टीन बाजार चौक से निकाले गये इस जुलूस प्रदर्शन में दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन, अमरेंद्र सिंह मुन्ना, मृणाल मिश्रा, पवन केशरी, दीपक स्वर्णकार, रामोतार भालोटिया, संतोष साह, अजय गुप्ता, देवकांत यादव, श्याम गुप्ता, नरेश चंद्रवंशी, दिनेश सिंह, अजय वर्मा, प्रेम साह, रंजीत यादव, संजय शास्त्री आदि शामिल थे। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिसका स्वागत पूरा देश कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी दर घटने का लाभ सभी लोगों को मिलेगा। खासकर मध्यमवर्गीय लोग इससे ज्यादा उत्साहित है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.