Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

डीसी, एसपी और एसडीओ ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व स्वच्छता को लेकर दिए कई निर्देश

0 308

दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार और अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने शनिवार को यज्ञ मैदान, दुर्गा स्थान, धर्मस्थान, दुधानी, गांधी मैदान आदि दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने पूजा समितियों को सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त श्री सिन्हा ने कहा कि सभी पूजा पंडालों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाय तथा झूले और अन्य उपकरणों की तकनीकी जांच कर ही उन्हें स्थापित किया जाय, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता न हो। उन्होंने कहा कि पंडाल की संरचना मजबूत हो, प्राथमिक उपचार की उपलब्धता, पानी निकासी की समुचित व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता, विद्युत तारों की सुरक्षित व व्यवस्थित वायरिंग की विशेष निगरानी रखा जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि स्वयंसेवक निर्धारित ड्रेस व आई-कार्ड के साथ तैनात रहें, जिससे भीड़ प्रबंधन में सुविधा हो। उपायुक्त श्री सिन्हा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सादे लिवास में पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। ताकि असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखा जा सके। उन्होंने पूजा समितियों से कहा कि वे भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें और यह ध्यान रखें कि किसी प्रकार की विधिव्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों में एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट को स्पष्ट और सुगम रखने पर विशेष बल दिया गया ताकि किसी प्रकार की विपरीत स्थिति उत्पन्न नहीं हो। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सिन्हा ने जिलावासियों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने तथा प्रशासन और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की, ताकि पर्व का आयोजन सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.