Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

हिन्द क्लब के मुख्य संरक्षक रमेश राउत के निधन पर शोक सभा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

0 293

दुमका। हिन्द क्लब, दुमका के द्वारा रविवार को एक शोक सभा का आयोजन कर क्लब के दिवंगत संस्थापक सह मुख्य संरक्षक रमेश राउत को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अन्य लोगों ने स्व.राउत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। दुमका शहर के कुम्हारपाड़ा मुहल्ला स्थित हिन्द क्लब के कार्यालय परिसर में आयोजित इस शोक सभा में क्लब के उपाध्यक्ष रामाकांत साह, सचिव महेश राम चन्द्रवंशी सहित विजय राउत, अनिल कुमार दास, राधेश्याम वर्मा, प्रेम केशरी, किशोर प्रसाद साह, नीतिन कुमार, सतीश सिंह, अशोक मंडल, राजकुमार गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद साह, राजीव यादव, जितेन्द्र साह, विश्वजीत साहा, संजीव कुमार दास, गुड्डू कुमार, करण चन्द्रवंशी, संतोष सिंह, कैलाश राउत, रिंकु मंडल, शशि राम, राकेश कुमार, कुलदीप कुमार मिठ्ठू, राजेन्द्र प्रसाद साह, दिलीप राउत आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.