Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

एसकेएमयू : जेट की तैयारी को सभी स्नातकोत्तर विभागों में चलेगा स्पेशल क्लास

0 367
दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के द्वारा झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (जेट) परीक्षा की तैयारी को लेकर विशेष कक्षा का आयोजन किया जायेगा। मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर डॉ.कुनुल कंदीर की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय की हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित होने वाली पीएचडी नामांकन और सहायक प्रोफेसर की पात्रता परीक्षा जेट के लिए विश्वविद्यालय के सभी स्नातकोत्तर विभागों में विशेष कक्षा प्रारंभ की जायेगी। इन कक्षाओं का लाभ वर्तमान छात्रों के साथ पूर्ववर्ती छात्र भी उठा सकेंगे। कक्षा में भाग लेने के लिए छात्रों को मात्र 100 रूपये शुल्क देकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद पूरा कोर्स निःशुल्क कराया जायेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी विभागाध्यक्षों को अपने विषय के पेपर 2 की तैयारी कराने की जिम्मेदारी दी जायेगी, जबकि पेपर 1 की तैयारी के लिए एक समेकित व्यवस्था की जायेगी, जिसे कॉमन क्लास के रूप में संचालित किया जायेगा। बैठक में डीएसडब्ल्यू डॉ.जेनेन्द्र यादव, प्रॉक्टर डॉ.राजीव कुमार, कुलसचिव डॉ. राजीव रंजन शर्मा, वित्त पदाधिकारी डॉ.संजय कुमार सिन्हा, डॉ.पीपी सिंह, डॉ.विनय कुमार सिन्हा, डॉ.टीपी सिंह, डॉ.संजीव कुमार सिन्हा, डॉ.सजीव कुमार, डॉ.एसएन अधिकारी, डॉ.अनिल वर्मा, डॉ.सुजीत सोरन, डॉ.संतोष कुमार शील, डॉ.स्वेता मरांडी, डॉ.नीलेश कुमार, डॉ.एसएल बोंडिया, डॉ. धनंजय कुमार मिश्र, डॉ.राजेश यादव, डॉ.सुशील टुडू, अमिता कुमारी एवं दीपक कुमार सहित अन्य कई अधिकारी एवं विभागध्यक्ष उपस्थित थे। यह जानकारी विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो.दीपक कुमार ने दी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.