Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

एसपी कॉलेज में शुरू हुआ दो दिवसीय इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट 2025

0 326

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार को यहां एसपी कॉलेज के खेल मैदान में दो दिवसीय इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ.सुजीत कुमार सोरेन और एसपी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ.केपी यादव ने संयुक्त रूप से किया। अपने संबोधन में खेल निदेशक डॉ.सोरेन ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है। प्राचार्य डॉ.यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं में ऊर्जा, एकता और संघर्षशीलता की भावना जगाता है। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट न केवल खेल कौशल प्रदर्शित करने का मंच है, बल्कि महाविद्यालयों के बीच आपसी सौहार्द को भी मजबूत करता है। उन्होंने सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी जीत और हार से उपर उठकर खेल भावना से खेले। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच आज एसआरटी कॉलेज धमड़ी और एएस कॉलेज देवघर के बीच खेला गया, जिसमें एएस कॉलेज देवघर की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा मैच मधुपुर कॉलेज और जामताड़ा कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें मधुपुर कॉलेज ने जामताड़ा कॉलेज को हराया। तीसरा मैच देवघर कॉलेज और गोड्डा कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें देवघर कॉलेज ने गोड्डा कॉलेज को बुरी तरह से हराया। प्रत्येक मैच 10-10 ओवर का खेला गया था। मैच के सफल आयोजन में एसपी कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.कुमार सौरभ, खेल पदाधिकारी प्रो.सुनील बेसरा, खेल शिक्षक डॉ.देवाशीष मंडल आदि ने अहम भूमिका अदा की। मैच में कमेंट्री डॉ.यदुवंश यादव और प्रो.सुनील बेसरा कर रहे थे। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.कुमार सौरभ के अनुसार टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जायेगा। विजेता टीम को विश्वविद्यालय की ओर से ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। जबकि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज और खिलाड़ी को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.