Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

बड़ा बांध छठ पूजा समिति दुमका की नई कार्यकारिणी बनी, डॉ.तुषार ज्योति अध्यक्ष और राम कुमार मंडल बनाये गये सचिव

0 245

दुमका। बड़ा बांध छठ पूजा समिति की एक बैठक रविवार को यहां धर्मस्थान मंदिर परिसर में प्रेम केशरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हर साल की तरह इस बार भी पूरे धूमधाम के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ मनाने का निर्णय लेते हुए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी समिति में डॉ.तुषार ज्योति अध्यक्ष, राम कुमार मंडल सचिव, मानस शेखर, पराक्रम शर्मा सह सचिव, बिक्रम पांडेय, प्रो.मनोज कुमार अम्बष्ठ, रवि यादव, अजीत भास्कर सिंह उपाध्यक्ष, शशिकांत उपाध्याय, दीपक केवट कोषाध्यक्ष, दीपक स्वर्णकार, नीरज केशरी, सितेश जयसवाल सह कोषाध्यक्ष, मनोज केशरी, कैलाश केशरी और नितिन कुमार मीडिया प्रभारी बनाये गये। संरक्षक मंडली में जामा विधायक डॉ.लोइस मरांडी, दुमका विधायक बसंत सोरेन, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, राधेश्याम वर्मा, श्यामल किशोर सिंह, बिनोद कुमार लाल, महेश राम चन्द्रवंशी और डॉ.मनोज कुमार घोष शामिल किये गये। सजिव कुमार दास, राकेश झा, अमित चौरसिया, हेमंत चौरसिया, विवेकानंद सिन्हा, मंटू ठाकुर एवं अभिषेक चौरसिया को निःशुल्क सामग्री वितरण प्रभारी बनाया गया। जबकि सत्यजीत मंडल उर्फ बोड़ो नुनू, मनोज रक्षित, अजय गुप्ता, दीपू कापरी, किशन केवट, गोल्डी वर्मा, विशाल झा, कुंदन साह, जीतन साह, दिनेश झा, काली रजक एवं सागर कुमार को मेला संयोजन प्रभारी बनाया गया। तरुण कुमार साह, सपन कुमार साह, राजकिशोर सिंह, राजा मोदी, शेषनाथ रजक, जातु राय, विकास रजक एवं मुन्ना पांडेय को तालाब सफाई एवं रंग-रोगन का प्रभार सौंपा गया। सवर्ण मनोज मृणाल, सत्यजीत मंडल, प्रमोद भगत, बिनोद केशरी, सदन शर्मा, मृणाल मिश्रा, जितेन वर्मा, बिट्टू पोद्दार, मोनू साह एवं छोटू चौरसिया लाइट प्रभारी बनाये गये। इसके अलावा विष्णु चौरसिया, बबलू कर्मकार, मुन्ना पांडेय, रंजीत चौरसिया, संजय स्वर्णकार, अनुज लायक, सदन शर्मा, बिनोद केशरी, नितेश चौरसिया, मोनू साह, राजेश केशरी, आकाश केवट, प्रमोद भगत, प्रकाश उपाध्याय, अमित केशरी, शंभु साह, गोलू केशरी, बिट्टू केशरी, विशाल साह, गुड्डू शर्मा, कली रजक, समीर रजक, राजू साह आदि को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। आज की बैठक में चन्द्रनाथ राय, राम मंडल, महेशराम चन्द्रवंशी, शशिकांत उपाध्याय, पराक्रम शर्मा, मनोज झा, डॉ.मनोज कुमार घोष, बिक्रम पांडेय, सदन शर्मा, मनी केशरी, शेषनाथ रजक, मंटू कुमार, कुंदन साह, पप्पू रजक, पवन कुमार, अमृत केशरी, विकाश कुमार रजक, रवि यादव, आदित्य श्रीवास्तव, मंटू ठाकुर, कुणाल राज, लव कुमार मंडल, प्रमोद भगत, दीपक केवट, मुन्ना पांडेय, पिंटू सिंह और मानस शेखर उपस्थित थे। बैठक में नगर परिषद् से पिछले दो वर्षों से लंबित सफाई मद के बकाये राशि की मांग भी की गयी। बैठक में बताया गया कि यदि यह राशि इस वर्ष भी उपलब्ध नहीं कराई गई तो महापर्व छठ के आयोजन में बड़ी कठिनाई होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.