Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

18 नवम्बर से प्रत्येक पंचायत में शुरु होगा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को तैयारी पूरी करने का दिया निर्देश

0 233

दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बताया कि 18 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक दुमका जिले के सभी पंचायत में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को समय रहते तैयारी पूरी करने को कहा। उन्होंने आगे कहा कि 11, 12 एवं 13 नवम्बर को जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित कर उन्हें “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम की जानकारी दी जायेगी। उपायुक्त श्री सिन्हा मंगलवार को आयोजित आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि किसी क्षेत्र में दीदी की दुकान स्थापित करने की आवश्यकता है, तो प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आवासीय भवनों की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू किया जाय।

प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पीडीएस दुकानों को खोलने का निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पीडीएस दुकान निर्धारित समयानुसार संचालित हो। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक दुकान खुली रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को आपूर्ति विभाग से जुड़ी जानकारी या शिकायत दर्ज करने के लिए टोल फ्री नंबर 1967 जारी किया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रखंडों में धोती-साड़ी योजना का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाय। बैठक में सहायक समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.