Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

दीपोत्सव : देव दीपावली पर 21 हजार दीपों से जगमगाया दुमका शहर का रसिकपुर शिवधाम मंदिर 

0 303

दुमका। आईसीटी कंप्यूटर सेंटर और द यूनिवर्स फिजिक्स क्लास के संयुक्त तत्वावधान दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध स्थित शिवधाम मंदिर में बुधवार को दीप प्रज्वलन, भजन-कीर्तन, और सामूहिक आरती के साथ देव दीपावली का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में 21,000 दीपों का प्रज्वलन किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण दिव्य आलोक से जगमगा उठा। मंदिर प्रांगण में चारों ओर भक्ति, आस्था और प्रकाश का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस धार्मिक अनुष्ठान में समर्पण संस्था, आईसीटी कंप्यूटर सेंटर और द यूनिवर्स फिजिक्स क्लास के छात्र-छात्राओं के साथ मोहल्लेवासी खासकर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस भव्य दीपोत्सव के आयोजन में दुमका प्राइड एव अट्रैक्टिव के साथ शिवधाम मंदिर समिति के सदस्य आनंद कश्यप मोंटी, अभिषेक सिंह मोनू,आर्यन झा, आदित्य झा, अमृत राज, विशाल दत्त, केशव मिश्रा, अमन मंडल, नवीन राउत, प्रशांत कुमार, शुभम मिश्रा, अस्मित झा, रोहित मंडल, राजीव शर्मा , गौरव कुमार, मुकेश मंडल, माधव मिश्रा, रिशु कन्हैया, विकास आदि ने अहम भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.