Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

कल भाजपा करेगी दुमका के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन

0 299

दुमका। राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 7 नवम्बर को दुमका के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन एवं सभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता, विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिक भाग लेंगे। यह जानकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद ने दी। श्री प्रसाद गुरुवार को इस संबंध में भाजपा के द्वारा यहां परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम” केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा और स्वाभिमान का प्रतीक है। इस गीत ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में एकता, देशभक्ति और त्याग की भावना का संचार किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा पूरे देश में इसे एक उत्सव के रूप में मना रही है। 7 नवम्बर को देशभर के 150 स्थानों पर एक साथ “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन किया जाएगा। झारखंड के पांच जिलों का चयन इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए किया गया है, जिनमें दुमका जिला भी शामिल है। प्रेस वार्ता में कार्यक्रम संयोजक पवन केसरी, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, डॉ.अंजुला मुर्मू, मार्शल ऋषिराज टुडू, नीतू झा और जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.