Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

जिला क्रिकेट संघ की बैठक में लिये गये कई निर्णय, एटीम ग्राउंड में चल रहे कार्यों की भी हुई समीक्षा

0 353

दुमका। जिला क्रिकेट संघ दुमका की एक बैठक रविवार को अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में टीमों के पंजीकरण एवं आसन्न सत्र को लेकर एटीम ग्राउंड में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। यह जानकारी देते हुए संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने कहा कि संघ के सभी सदस्य पूरी तत्परता से आसन्न सत्र के लिए मैदान को तैयार करने के लिए पूरी तरह से सक्रिय है। उन्होंने बताया कि मैदान की सफाई के साथ-साथ पीच एवं साइड स्क्रीन को भी तैयार किया जा रहा है। बैठक में मैदान में चल रहे कार्यों के व्यय की विवरणी एवं भुगतान के लिए संघ के सचिव को अधिकृत किया गया। बैठक में तय हुआ कि वर्ष 2025-26 के लिए पूर्व से पंजीकृत टीमों के लिए अगली बैठक में नियमावली बना कर नये सत्र में पंजीयन के लिए तिथि निर्धारित की जायेगी। जिला क्रिकेट संघ, दुमका के द्वारा निर्धारित नियमों को स्वीकार करते हुए ही आसन्न सत्र में पंजीयन संभव हो पायेगा। बैठक में संघ के चुनाव में हुए खर्च की विवरणी अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा गया ताकि उचित विपत्र का भुगतान हो सके। इसके अलावा बैठक में अंडर 14, 16 एवं जिला लीग को लेकर चर्चा हुई, जिसमें अगली बैठक में प्रतियोगिता की तिथि निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर झारखंड राज्य के लिए अंडर 16 के लिए चयनित दुमका के दीपक राज को संघ की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गयी। बैठक में संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह, सचिव शावर्ण मनोज कुणाल, सह सचिव विश्वजीत चटर्जी, उपाध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी और कोषाध्यक्ष ललित कुमार पाठक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.