Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु... बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं दुमका में श्राद्ध के दौरान गाय को लेकर हुआ ऐसा गोलमाल कि पंडित जी के अरमानों पर फिर गया पानी! श्रद्धा और सबूरी में बसती है साईं भक्ति, लक्ष्मी दे ने व्रत पूरा होने पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्...

कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका में करेंगे झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन, तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

0 411

दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को दुमका एयरपोर्ट में झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए रविवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त श्री सिन्हा ने सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने निर्धारित स्थल पर मुस्तैदी से तैनात रहने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खरवार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को आमजनों से विनम्र व्यवहार करने एवं अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.