Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...

रबी फसलों की बीमा के लिए किसान 31 दिसम्बर तक करा सकेंगे अपना पंजीकरण

0 241

दुमका। बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मौसम रबी 2025-26 के लिए दुमका जिले के किसानों को गेहूं, आलू, राई, सरसों एवं चना फसलों का बीमा कराने का अवसर प्रदान किया गया है। इस संबंध में झारखंड राज्य के सभी कृषकों के लिए एनसीआईपी पोर्टल को लाइव कर दिया गया है, जिसके माध्यम से किसान 31 दिसम्बर 2025 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। योजना के अंतर्गत ऋणी कृषकों का फसल बीमा झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक तथा विभिन्न कॉमर्शियल बैंकों द्वारा केसीसी धारक किसानों के माध्यम से किया जाएगा। वहीं गैर ऋणी किसान प्रज्ञा केंद्रों, प्रज्ञा केंद्र के रूप में कार्यरत लैम्पस या योजना के पोर्टल www.pmfby.gov.in के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दुमका जिला के लिए कुल 61,050 किसानों के फसल बीमा का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें फसल बीमा के लिए दुमका प्रखंड के लिए 5055 कृषकों का लक्ष्य रखा गया है। वहीं गोपीकांदर के लिए 3443, जामा के लिए 3877, जरमुंडी के लिए 9457, काठीकुंड के लिए 3529, मसलिया के लिए 6831, रामगढ़ के लिए 6270, रानेश्वर के लिए 7131, सरैयाहाट के लिए 8529 एवं शिकारीपाड़ा प्रखंड के लिए 6899 निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.