Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

एसकेएमयू : 20 दिसम्बर से शुरू होगी यूजी सेमेस्टर 3 की परीक्षा

0 294

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के द्वारा 20 दिसम्बर से 20 जनवरी तक यूजी सेमेस्टर 3, सत्र 2023-27 की परीक्षा आयोजित की जायेगी। इसके लिए विश्वविद्यालय के द्वारा परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो.दीपक कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए परीक्षा विभाग के द्वारा सभी विषयों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में बॉटनी, रसायन शास्त्र, भू-विज्ञान, भौतिकी, जूलॉजी, भूगोल, समाजशास्त्र, गणित, गृह विज्ञान, संगीत, सांख्यिकी और कंप्यूटर अनुप्रयोग शामिल है। वहीं ग्रुप बी में हिन्दी, संताली, बंगाली, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, फारसी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, एआईएच एवं सी तथा गांधी विचारधारा, ग्रामीण अर्थशास्त्र, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा, लेखा एवं वित्तीय सेवा, प्रबंधन व व्यवसाय व प्रबंधन को शामिल किया गया है। जबकि ग्रुप सी में इतिहास, श्रम एवं सामाजिक कल्याण, दर्शनशास्त्र, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान और मानव-विज्ञान (एंथ्रोपोलॉजी) विषय शामिल हैं। परीक्षा कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। प्रो.दीपक ने बताया कि इसी परीक्षा में स्किल एन्हांसमेंट और एबिलिटी एन्हांसमेंट विषयों की परीक्षा ऑब्जेक्टिव मोड में ली जाएगी। स्किल एन्हांसमेंट विषयों में डिजिटल मार्केटिंग, स्पोकन इंग्लिश, स्पोकन संस्कृत, कम्युनिकेशन इन प्रोफेशनल लाइफ, आधार संस्कृति, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट शामिल है। वहीं एबिलिटी एन्हांसमेंट में हिन्दी, इंग्लिश, पर्शियन, उर्दू, संथाली, संस्कृत और बंगाली विषय शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.