ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक
बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स...
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार
बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर...
नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक
फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग
जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...
मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल
पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन
दुमका। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा यहां इंडोर स्टेडियम के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरवकांत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाॅ.अंजुला मुर्मू, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, मार्शल ऋषि राज टुडू, मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू, नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा, तरंजीत कुंवर, रामकृष्ण हेम्ब्रम आदि
शामिल थे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरवकांत ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता के लिए जीवनभर संघर्ष किया। जिला अध्यक्ष ने रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल की भूमिका को याद करते हुए कहा कि उनके कारण ही निजाम और नवाबों को देश छोड़ना पड़ा। सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर
सरदार पटेल ने एक मजबूत भारत की नींव रखी। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश ने कहा कि सरदार पटेल ने नव स्वतंत्र भारत को साहस, दृढ़ विश्वास और एकता के सूत्र में बांधा। आज का सशक्त और आत्मविश्वासी भारत उनकी दूरदृष्टि और राष्ट्र-निर्माण की सोच का परिणाम है। सरदार पटेल ने देश में लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद रखने और आधुनिक भारत के निर्माण में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन, विचार एवं देश के प्रति उनका योगदान हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।