Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

दुमका में वीणा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में एलएजे एकेडमी ए ने स्पोर्ट्स जोन ए को हराया  

0 238

दुमका। जिला क्रिकेट संघ, दुमका के तत्वावधान में यहां ए टीम क्रिकेट स्टेडियम में रविवार से वीणा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग ए डिवीजन 2025-26 का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच आज एलएजे एकेडमी ए और स्पोर्ट्स ए के बीच खेला गया। मैच में एलएजे एकेडमी ए की टीम ने 53 रन से जीत दर्ज की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएजे एकेडमी ए की टीम ने 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 280 रनों का स्कोर खड़ा किया। एलएजे एकेडमी ए की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्मण ने 122 और लोकेश ने 57 रनों की पारी खेली। स्पोर्ट्स जोन ए की तरफ से आर्या ने 3 तथा विभु कुमार ने 2 विकेट चटकाये। जवाब में खेलते हुए स्पोर्ट्स जोन ए की पूरी टीम 227 रनों पर सिमट गई। स्पोर्ट्स जोन ए की तरफ से आर्यन बक्सी ने 42 रनों का योगदान दिया। एलएजे एकेडमी ए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लोकेश ने 4 विकेट लिये। शानदार प्रदर्शन के लिए एलएजे एकेडमी ए के लोकेश झा को मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिसे जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सभी सदस्यों के साथ अच्छी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे। सचिव श्री कुणाल ने बताया कि सोमवार को एलएजे एकेडमी बी और एलएजे कैंप क्लब के बीच मैच खेला जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.