ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर को किया नमन, संविधान के आदर्शों पर चलने का ल...
संविधान दिवस पर एसकेएमयू में संगोष्ठी आयोजित, संविधान निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर हुई विस्तृत च...
संविधान दिवस पर डुमरथर विद्यालय में गूंजे लोकतांत्रिक मूल्यों के संदेश, विद्यार्थियों ने रचनात्मक गत...
डॉ.धनंजय की काव्यकृति ‘काव्याञ्जलि : माटी से मन तक’ का कुलपति ने किया लोकार्पण
कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा बासुकिनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्...
एसकेएमयू में अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम तय, 28 नवंबर से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ
दुमका : प्रस्तावित कोयला खदान की ड्रिलिंग को लेकर ग्रामसभा में हंगामा, पुलिस पर पथराव; 10 जवान घायल
एलआईसी दुमका शाखा के अभिकर्ता संतोष कुमार साह ने बढ़ाया मान, आरएम मीट प्रतियोगिता में सफलता पर भागलप...
नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट में नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा
बाल अधिकारों के प्रति जागरूक हुए गुरुकुलम के छात्र-छात्राएं, दहेज प्रथा, बाल विवाह और नशे के खिलाफ उ...
शिरडी। नववर्ष 2026 के पहले दिन गुरूवार को झारखंड के दुमका सहित बिहार राज्य के कई जिलों के भक्तों ने मिलकर शिरडी में पूरे धूमधाम के साथ साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली। यह पावन यात्रा गाजे-
बाजे के साथ स्थानीय लक्ष्मी नारायण साईं राम पिंपल बारी रोड से निकल कर खंडोबा मंदिर तक पहुंची थी। फिर यहां से द्वारकामाई और द्वारकामाई से चावड़ी तक पहुंची। इसके बाद साईं स्टेडियम पहुंचकर
पालकी यात्रा संपन्न हुई। पालकी यात्रा में शामिल सभी साईं भक्त बाबा के नाम का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे, जो देखने लायक था। फूलों से सजी पालकी में बाबा की एक सुंदर तस्वीर विराजमान थी, जो भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। पालकी यात्रा में झारखंड के दुमका
शहर से साईं बाबा के परम भक्त अरूण कुमार सिंह, आरा के अजित कुमार, बिहिया के गणेश जी, पटना की आरती पांडेय, दलसिंहसराह के गुड्डू चौधरी, लखीसराय के रामानुज सिंह, मधेपुरा के ओम सिंह, अनुराग सिंह, आयुष कुमार, अजित सिंह आदि शामिल थे। पालकी यात्रा के समापन के बाद सभी
भक्त समाधि मंदिर पहुंचे। जहां सभी ने साईं बाबा का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गौरतलब है कि नववर्ष 2026 के पहले दिन साईं बाबा का दर्शन पूजन व आशाीर्वाद प्राप्त करने के लिए देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु शिरडी पहुंचे थे।