Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

नगर निकाय चुनाव को लेकर दुमका में भाजपा ने धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

0 305

दुमका। नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर और मतदान ईवीएम से कराने सहित अन्य मांगों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यहां पुराना समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर हेमंेत सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि राज्य में नगर निकाय चुनाव न कराकर हेमंत सरकार लोकतंत्र की खुली हत्या कर रही है। जन प्रतिनिधियों के अभाव में नगर निगम, नगर परिषद् एवं नगर पंचायतें पूरी तरह प्रशासकों के भरोसे चल रही हैं, जिससे आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए त्रस्त है और भ्रष्टाचार बेलगाम हो चुका है। कार्यक्रम प्रभारी निवास मंडल ने कहा कि वर्ष 2018 में तत्तकालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नगर निकाय का चुनाव दलीय आधार पर एवं ईवीएम से पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया था। लेकिन वर्तमान सरकार अपनी संभावित हार के डर से चुनाव से भाग रही है। निवास मंडल ने हंसडीहा पत्रकार कांड की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि संबंधित पुलिस अधिकारी को केवल निलंबित करना कोई सजा नहीं है। ऐसे कृत्य करने वाले अफसर पर भारतीय न्याय संहिता की सख्त धाराएं लगाकर तत्काल जेल भेजा जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी वर्दी की आड़ में लोकतंत्र की आवाज को कुचलने की हिम्मत न कर सके। जिला अध्यक्ष गौरवकांत ने कहा ट्रिपल टेस्ट के नाम पर दो वर्षों तक चुनाव टालने के बाद अब नियमावली में छेड़छाड़ कर चुनाव को अदलीय आधार पर एवं बैलेट पेपर से कराने की साजिश रची जा रही है, ताकि भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव नहीं होने के कारण राज्य को केंद्र सरकार से मिलने वाले करोड़ों रुपये के विकास अनुदान से भी वंचित होना पड़ रहा है, जिसका सीधा नुकसान जनता को हो रहा है। नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा ने सवाल उठाया कि जब देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव ईवीएम से कराए जा रहे हैं, तो नगर निकाय चुनाव में ईवीएम से परहेज क्यों। ईवीएम से मतदान पारदर्शिता, त्वरित परिणाम और निष्पक्ष चुनाव की गारंटी है। धरना-प्रदर्शन के उपरांत भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद् प्रशासक को राज्यपाल के नाम प्रेषित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा ने राज्यपाल से नगर निकाय चुनाव अविलंब कराने, चुनाव दलीय आधार पर कराने, चुनाव में ईवीएम के माध्यम से मतदान कराने और चुनाव कार्यक्रम शीघ्र घोषित करने की मांग की है। मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कु के अनुसार जिला अध्यक्ष गौरवकांत की अध्यक्षता में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में पूर्व सांसद सुनील सोरेन, कार्यक्रम प्रभारी निवास मंडल, धर्मेंद्र सिंह, मनोज पांडेय, अमिता रक्षित, अजय गुप्ता, मार्शल ऋषिराज टुडू, अमरेंद्र सिंह, सोनी हेंब्रम, गुंजन मरांडी, रूपेश मंडल, अजय वर्मा, फारूख अनवर, गोपीनाथ दत्ता, मनोज सिंह पहाड़िया, गणपति पाल, मनीष कुमार, पिंटू अग्रवाल, पिंटू साह, संजीव राउत, विवेकानंद राय, नवल किशोर मांझी, अजय सिंह, दीप्तांशु कोचगवे, अमन राज, दीपक स्वर्णकार, संतोष साह, सहदेव मरांडी, गायत्री जायसवाल, मनीष कुमार सिंह, कालन दास, प्रेम साह, आनंद कुमार, संजय कुमार, ऋषिकेश गुप्ता, अनूप सिंह, श्रीधर दास, बिपिन अग्रवाल, राजू पुजहर, नयन, रामावतार भालोठिया, अविनाश सोरेन, बीरेंद्र मरांडी, नंदकिशोर मंडल, रामकृष्ण हेंब्रम, दीपाली मंडल, रानी सिंह, ममता साह, इंद्रजीत कुमार, अरविंद दुबे, तरुण नंदी, सुजीत यदुवंशी, गोविंद दान, नरेश मंडल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच का संचालन नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा ने किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.