ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक
बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स...
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार
बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर...
नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक
फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग
जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...
मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल
पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन
दुमका। कड़ाके की इस ठंड में जहां लोग नया साल का जश्न मनाने की तैयारी में जुटे थे, वहीं लगभग 80 साल की एक अत्यंत गरीब व असहाय बुजुर्ग महिला यह सोच कर दुःखी थी कि नये साल के पहले दिन उसके खाने का इंतजाम कहां से होगा, क्योंकि खाने-पीने के लिए उसके पास कुछ नहीं था। ठीक उसी समय उनकी मुलाकात दुमका के सामाजिक कार्यकर्ता राजीव रंजन से हो गयी। बात 31 दिसम्बर 2025 की है। वह बुर्जुग महिला दुमका शहर के शिवपहाड़ मंदिर के निकट रहती है। राजीव पूजा-अर्चना करने शिवपहाड़ मंदिर पहुंचे थे। मंदिर के बाहर खड़ी उक्त बुजुर्ग महिला ने जब राजीव को अपना हाल
सुनाया तो उनके अंदर का सेवा भाव व मानवता जाग उठा। फिर क्या था राजीव ने न केवल ठंड से बचने के लिए उन्हें कम्बल दिया, बल्कि अनाज के साथ खाने-पीने का हर समान इतना उपलब्ध करा दिया कि वह पूरा महीना आराम से घर में बैठकर खा सकती है। राजीव की इस दरियादिली की स्थानीय कई लोगों ने खूब सराहना की है। गौरतलब है कि सामाजिक कार्यकर्ता राजीव रंजन दुमका शहर के कुम्हार पाड़ा, रानीबगान मुहल्ला के रहने वाले है।





