जामा। दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारापलासी से तातलोई मेला जा रहे एक बाइक पर सवार दो युवक ऑटो से टकरा कर घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जरमुंडी थाना क्षेत्र के सिंहनी गांव निवासी छोटू ठाकुर (21) एवं बाराटांड़ निवासी दिनेश मांझी (18) एक ही बाइक से तातलोई मेला देखने जा रहे थे। मेला स्थल से कुछ दूरी पहले सामने से आ रहे एक ऑटो से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों एवं उनके साथियों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉ.आलोक कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका रेफर कर दिया। डॉ.आलोक कुमार ने बताया कि एक युवक को सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि दूसरे युवक को नाक के उपर गंभीर चोट आई है।
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य...
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश
सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित
दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री...
लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय...
दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर...
दुःखद समाचार : दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक
दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष...
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी