ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म...
दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन
झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम
दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग
दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन
दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम
22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार
फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर
वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान
होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश
जामा। बिजली की समस्या से परेशान रहने वाले दुमका जिला के जामा प्रखंड अंतर्गत लगला पंचायत के बांधा गांव के लोग आज बेहद खुश नजर आये। गांव के लोग भाजपा नेता सुरेश मुर्मू की खूब तारीफ भी कर रहे थे। दरअसल इस गांव में लम्बे समय से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। ट्रांसफार्मर को ठीक कराने के लिए लोग विद्युत विभाग का चक्कर काट-काटकर थक चुके थे। बाद में ग्रामीणों ने भाजपा नेता श्री मुर्मू को समस्या से अवगत कराया। इस पर श्री मुर्मू ने तत्परता
दिखाते हुए बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया। इस नये ट्रांसफार्मर का भापजा नेता श्री मुर्मू ने ही शुक्रवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। बिजली आपूर्ति बहाल होते ही ग्रामीण खुशी से झूम उठे। ट्रांसफार्मर के उद्घाटन कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ भाजपा नेता इंद्रकांत यादव, दिलीप यादव, घोलटन खिरहर, रामयश कुमार, बिरेन्द्र चौधरी, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे। ट्रांसफार्मर लगने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए भाजपा नेता सुरेश मुर्मू का आभार प्रकट किया है।

