ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा
राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र...
रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान
खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से
दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान
ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे
विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...
दुमका। सतन आश्रम धधकिया की इकाई राजलक्ष्मी फाउंडेशन के द्वारा रविवार को 300 जरूरतमंद बुजुर्गों को कम्बल प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आश्रम के मठाधीश स्वामी आत्मानंद ने बताया कि वर्ष 2016 में आश्रम में रहने वाली राजलक्ष्मी नाम की एक बच्ची का आकस्मिक निधन हो गया था। उसके निधन के बाद ही आश्रम के बच्चों ने राजलक्ष्मी फाउंडेशन की स्थापना की थी। बच्चे अपने पाॅकेट मनी को बचाकर इस तरह के समाज सेवा का काम करते है।
स्वामी आत्मानंद ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से राजलक्ष्मी फाउंडेशन के बच्चों को आशीर्वाद देने की कामना की। स्वामी आत्मानंद ने बताया कि इससे पहले आश्रम की दूसरी इकाई रामगोपाल शर्मा गुरूकुलम के द्वारा भी विभिन्न गांवों में जाकर लगभग 200 जरूरतमंदों के बीच कम्बल का
वितरण किया गया था। रविवार को आयोजित कम्बल वितरण के कार्यक्रम में सतन आश्रम की स्वामिनी अनुराधा पुरी, गुरूकुलम के उप प्रधानाचार्य आलोक प्रभाकर, वरीय शिक्षक प्रदीप मुखर्जी, आचार्य तापस दास, राजलक्ष्मी फाउंडेशन की सचिव नंदनी राय, झूमा राय, भारती राय, पूनम राय, वसुधा कुमारी, कृष्णदीप, शिवमदीप, महेश राय, भोला राय, स्नेहा कुमारी आदि के साथ दुमका के क्लासिक गिफ्ट प्रतिष्ठान के संदीप केसरी अपने परिवार सहित उपस्थित थे।


