Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

सीएम हेमंत सोरेन के बयान पर दुमका में बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

0 222

दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा विधानसभा में सनातन संस्कृति को लेकर दिए गए बयान के विरोध में दुमका में भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। मुख्यमंत्री के इस कथन “भारत में सबसे ज्यादा पूजा होती है, लेकिन टैलेंट चीन जैसे देशों में पैदा होते हैं” को लेकर कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे भारतीय संस्कृति के प्रति अपमानजनक बताया। इसी के विरोध में गुरुवार को दुमका शहर के टीन बाजार चौक पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके बयान को करोड़ों सनातनियों की आस्था पर सीधा प्रहार बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि उनकी सोच की दिवालियापन को भी दर्शाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि पूजा-पाठ और आस्था का कोई महत्व नहीं है, तो क्या लोगों को इसे छोड़ देना चाहिए या धर्म परिवर्तन कर लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यह बयान सनातन परंपरा का अपमान है और देश की सांस्कृतिक जड़ों पर सीधा हमला है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री इस बयान के लिए तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। इस अवसर पर भाजपा के रविकांत मिश्रा, अमरेंद्र सिंह मुन्ना, डॉ.अंजुला मुर्मू, सीताराम पाठक, विवेकानंद राय, धर्मेंद्र सिंह, मार्शल ऋषिराज टुडू, बबलू मंडल, मृणाल मिश्रा, गुंजन मरांडी, रमेश मुर्मू, अविनाश सोरेन, नवल किस्कू, गोपीनाथ दत्ता, दीप्तांशु कोचगवे, कुश पाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.