Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

चैती छठ को लेकर बड़ा बांध घाट की सफाई, नगर अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने खुद झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

0 278

दुमका। चैती छठ पूजा के पावन अवसर पर सोमवार को सामाजिक संस्था रोटी बैंक द्वारा पोखरा चौक स्थित बड़ा बांध छठ घाट पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में खास बात यह रही कि नगर परिषद के अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने खुद झाड़ू लगाकर घाट की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। रोटी बैंक, दुमका के संस्थापक जतिन कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल के निदेशक अजय कुमार दुबे, शिक्षक राजेश झा, प्रो. मनोज अंबष्ट, वार्ड पार्षद सपन साह, विकास रजक, रूपेश कुमार, बड़ा बांध चैती छठ पूजा समिति के संस्थापक उत्तम कुमार गुड्डू, अमित घोष, आर्य देवा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर छठ घाट की साफ-सफाई कर उसे श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने लोगों से अपील की कि वे पूजा के बाद भी घाटों को गंदा न करें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। यह पहल न सिर्फ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी देती है कि जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मिलकर ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.