Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

उपराजधानी में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती, डीसी और एसपी ने भी दी श्रद्धांजलि

0 105

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर में मंगलवार को जिला प्रशासन सहित विभिन्न संघ-संगठनों के द्वारा भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारतरत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने स्थानीय डीसी चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्त ने बाबा साहेब के विचारों एवं उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को सामाजिक न्याय, समानता एवं अधिकारों की सुदृढ़ नींव प्रदान की। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीधर दास के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल,अनुज आर्या, मनोज कुमार साह, बबलू मंडल, पवन केशरी, गायत्री जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह, पंकज वर्मा, दिनेश सिंह, रामवतार भालोठिया, मनीष कुमार, नवल किस्कू, आशित दास, तपन मिर्धा, किशोरेंद्र दास, संतोष ढिबर, रामकुमार साह, दीप्तांशु कोचगवे, अखिलेश सिंह, जितलाल राय, सुनील हेंब्रम, टिंकू गण आदि ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ.यादव ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता के सशक्त स्तंभ थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में अन्याय, भेदभाव और असमानता के खिलाफ संघर्ष करते हुए समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनका जीवन और विचार आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि डॉ.अंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और वंचित समाज के सच्चे मसीहा भी थे। उनके आदर्शों को आत्मसात कर ही एक न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज की स्थापना संभव है।कार्यक्रम में राजद के कार्यकारी जिला अध्यक्ष डॉ.प्रमोद पंडित, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो.जमील अख्तर, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उपेंद्रनाथ मंडल, उपाध्यक्ष पानेशल टुडू, महासचिव पंकज यादव एवं ललित यादव, नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ‘चंचल’, जिला सचिव दिनेश मिश्रा, प्रदीप सिंह, बैकुंठ शर्मा, जुलकर अंसारी, सूरज कुमार दास, अमित कुमार वर्मा, रंजन कुमार, बालमुकुंद राय आदि उपस्थित थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र झा, राकेश सिंह और जूली हांसदा ने कहा कि डॉ.अंबेडकर भारत के महान समाज सुधारकों में से एक थे और उनकी जयंती विश्व की सबसे बड़ी जयंती के रूप में मनाई जाती है। देशभर में लोग उनके योगदान और विचारों को याद करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री हिमांशु कुमार दुबे, नगर अध्यक्ष डॉ.वीरेंद्र चंद्र गोराई, आकाश कुमार, दीप तिवारी, आदित्य दास, जूली हांसदा, स्वीटी हेंब्रम, संचिता, राकेश सिंह, विशाल भगत, नीतीश, रोहित, सुमन आदि उपस्थित थे। दुमका शहर के कुम्हार पाड़ा मोहल्ला स्थित हिन्द क्लब में भी मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर क्लब के सचिव सह वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी सहित राधेश्याम वर्मा, अरुण कुमार सिन्हा, कामेश्वर मंडल, राजीव यादव, डॉ.रविकांत सुमन, कुलदीप कुमार मिठ्ठू, मासुम अंसारी, साहिल खान, सतीश सिंह, आदित्य चन्द्रवंशी, विशाल झा, विजय राउत, संदीप कुमार ‘जय बमबम’, नितिन कुमार जोनी, रामाकांत साह, विवेक सिंह एवं संतोष सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव सह वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा समाज को दिए गए अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक समता, न्याय और शिक्षा के महत्व को स्थापित कर देश को एक नई दिशा दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने एवं समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.