हिन्द क्लब में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, श्रद्धांजलि अर्पित कर समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का लिया संकल्प
दुमका। शहर के कुम्हार पाड़ा मोहल्ला स्थित हिन्द क्लब में मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर क्लब के सचिव सह वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी सहित राधेश्याम वर्मा, अरुण कुमार सिन्हा, कामेश्वर मंडल, राजीव यादव, डॉ.रविकांत सुमन, मासुम अंसारी, साहिल खान, सतीश सिंह, आदित्य चन्द्रवंशी,
विशाल झा, विजय राउत, संदीप कुमार ‘जय बमबम’, नितिन कुमार जोनी, रामाकांत साह, कुलदीप कुमार मिठ्ठू, विवेक सिंह एवं संतोष सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव सह वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा समाज को दिए गए अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक समता, न्याय और शिक्षा के महत्व को स्थापित कर देश को एक नई दिशा दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने एवं समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

