Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

सीबीएसई मैट्रिक परीक्षा में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय दलाही का शत-प्रतिशत रिजल्ट, पूरे राज्य में अव्वल प्रदर्शन

0 155

दुमका। जिले के मसलिया प्रखंड स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय दलाही ने इस वर्ष सीबीएसई मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में अपनी अलग पहचान बनाई है। झारखंड में संचालित 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के बीच यह एकमात्र विद्यालय रहा जिसने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल कर शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के मेधावी छात्र ध्रुव मंडल ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ध्युति मंडल ने 80 प्रतिशत, देवराज ने 74.4 प्रतिशत, दीप मंडल ने 72.2 प्रतिशत तथा विनोद मोहली ने 69.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष पांच में अपना स्थान सुरक्षित किया। इस वर्ष विद्यालय से कुल 22 विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 14 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और 8 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। सभी विद्यार्थियों का उत्तीर्ण होना विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था और अनुशासन का प्रमाण है। विद्यालय की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जताते हुए सीआरपी विश्वजीत राहा ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय दलाही का 100 प्रतिशत परिणाम न केवल मसलिया बल्कि पूरे दुमका जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में विद्यालय और भी बेहतर परिणाम देगा। वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक अनंत प्रिय सेन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। इस शानदार उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और विद्यालय ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.