दुमका। शहर के ए टीम क्रिकेट ग्राउंड में सोमवार को दुमका प्रीमियर लीग के दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में अशोका लायंस ने बासुकी-11 को 5 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में दुमका चैलेंजर्स ने एम एंड एस-11 को 9 विकेट से मात दी। पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बासुकी-11 ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। अमन सिंह ने 66 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में अशोका लायंस ने 18.1 ओवर में 5 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। कुणाल कुमार ने नाबाद 82 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की। अमन कुमार ठाकुर और हर्ष
सिन्हा ने 3-3 विकेट लिए। कुणाल कुमार को मेन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया। दूसरे मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी दुमका चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करने वाली एम एंड एस-11 को 19.5 ओवर में 125 रन पर रोक दिया। रवीन्द्र कुमार साह ने 4 विकेट लिए, जबकि समीर कुमार और सौरभ ने 2-2 विकेट हासिल किए। दुमका चैलेंजर्स ने 17.2 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। सचिन कुमार
पाल ने 52 रन की अहम पारी खेली। रवीन्द्र कुमार साह को मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका राजेश्वर सिंह और संजीव रंजन ने निभाई, स्कोरर की भूमिका प्रदीप कुमार और कमेंटेटर की भूमिका अतुल झा ने निभाई। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव कुणाल झा, केनवेनर डॉ.तुषार ज्योति, सह सचिव विश्वजीत चटर्जी, कोषाध्यक्ष ललित पाठक और कार्यसमिति सदस्य संजीव सिंह उपस्थित थे।
कल का मैच : पहला मुकाबला दुमका रॉयल्स और अशोका लायंस के बीच होगा, जबकि दूसरे में दुमका चैलेंजर्स का सामना विजनरी-11 से होगा।
