Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

दुमका में सामाजिक कला मंच ने सुरों की महान साधिका आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

0 212

दुमका। सामाजिक कला मंच, दुमका के तत्वावधान में शहर के नापीतपाड़ा स्थित एंबीशन डांस एकेडमी में भारतीय सिनेमा की महान पार्श्व गायिका आशा भोसले की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार एवं सामाजिक कला मंच के सचिव शशि सिन्हा ने अपने संबोधन में आशा भोसले के बहुआयामी संगीत सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आशा जी ने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ कई भारतीय भाषाओं में हजारों गीत गाकर संगीत जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी आवाज में विविधता, ऊर्जा और भावनाओं की गहराई उन्हें अन्य गायिकाओं से अलग पहचान दिलाती है। वक्ताओं ने कहा कि आशा भोसले ने रोमांटिक, ग़ज़ल, पॉप, भक्ति और क्लासिकल हर शैली में अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी गायकी ने पीढ़ियों को प्रभावित किया और आज भी उनके गीत लोगों के दिलों में जीवंत हैं। हैदर अली के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद साह, राजू तिवारी, अमित कश्यप, सुभाष ठाकुर सहित एंबीशन डांस एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने आशा जी के गीतों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूरे माहौल में भावुकता और सम्मान का भाव देखने को मिला, जहां सुरों की इस महान साधिका को नम आंखों से याद किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.