Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

क्रिकेट ग्राउंड निविदा विवाद पर सख्त हुआ जिला क्रिकेट संघ, उपाध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी को नोटिस

0 223

दुमका। जिला क्रिकेट संघ, दुमका की गुरुवार को आयोजित अतिआवश्यक बैठक में कई महत्वपूर्ण एवं कड़े निर्णय लिए गए। संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संघ के संविधान संशोधन से लेकर “डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी, दुमका” शुरू करने तथा निविदा प्रक्रिया में कथित हितों के टकराव के मामले पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला क्रिकेट संघ, दुमका के संविधान में संशोधन करने का निर्णय लिया गया। वहीं जिला खेलकूद विभाग, दुमका द्वारा जारी “ऑपरेशन, मेंटेनेंस एंड मैनेजमेंट ऑफ ए-टीम क्रिकेट ग्राउंड” निविदा के आलोक में संघ ने जल्द से जल्द “डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी, दुमका” शुरू करने का फैसला लिया। बताया गया कि यह एकेडमी संघ द्वारा तैयार समर्पित प्रारूप के अनुसार संचालित की जाएगी, जिससे जिले के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अवसर मिल सकेगा। बैठक का सबसे चर्चित विषय संघ के उपाध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी की भूमिका को लेकर रहा। संघ ने आरोप लगाया कि जिस निविदा प्रक्रिया में जिला क्रिकेट संघ स्वयं शामिल था, उसी प्रक्रिया में रोहित कुमार तिवारी अन्य निवेदक के प्रतिनिधि अथवा सहायक के रूप में शामिल हुए। संघ ने इसे संगठन के हितों एवं गरिमा के प्रतिकूल माना है। इस मामले को गंभीर मानते हुए संघ ने रोहित कुमार तिवारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्णय लिया है। उन्हें सात दिनों के भीतर लिखित जवाब सौंपने को कहा गया है। संघ ने स्पष्ट किया कि जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। बैठक में संघ के कन्वेनर डॉ.तुषार ज्योति, सचिव शावर्ण मनोज कुणाल, सह सचिव विश्वजीत चटर्जी, सहायक सचिव दिवाकर शर्मा, कोषाध्यक्ष ललित पाठक, कार्यसमिति सदस्य सुवेंदु चक्रवर्ती, आनंद कश्यप मोंटी, सूरज पाठक, चंदन गोराई, सीतेश साहा, संजीब सिंह एवं पीटर टुडू उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.