Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

दुमका रेलवे स्टेशन से कोयला डंपिंग यार्ड हटाने की मांग, सीता सोरेन ने डीआरएम को लिखा पत्र

0 229

दुमका। भाजपा नेत्री एवं दुमका संसदीय क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी सीता सोरेन ने मंगलवार को दुमका रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कोयला डंपिंग यार्ड एवं ट्रैक प्वाइंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों एवं आसपास के लोगों से बातचीत कर प्रदूषण की गंभीर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद सीता सोरेन ने पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) को पत्र लिखकर दुमका रेलवे स्टेशन परिसर से कोयला डंपिंग यार्ड एवं ट्रैक प्वाइंट को तत्काल हटाने अथवा किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दुमका रेलवे स्टेशन पर कोयला लोडिंग एवं डंपिंग कार्य होने के कारण पूरे क्षेत्र में भारी मात्रा में कोयले की धूल उड़ रही है, जिससे रसिकपुर, दुमका शहर एवं आसपास के घनी आबादी वाले क्षेत्रों का वातावरण प्रदूषित हो चुका है। उड़ते हुए कोयले के काले धूलकणों से स्थानीय लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है तथा विशेष रूप से बच्चे, बुजुर्ग एवं मरीज सांस संबंधी बीमारियों से परेशान हैं। श्रीमती सोरेन ने कहा कि स्टेशन के आसपास कई शिक्षण संस्थान भी संचालित हैं, जहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी इस प्रदूषण के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रेलवे प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद और विधायक के कान तक यह बात लगातार पहुंचती है, लेकिन उन्हें जनता की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। वे एक कान से सुनते हैं और दूसरे कान से निकाल देते हैं, जबकि दुमका की जनता प्रदूषण और बीमारी की मार झेलने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि दुमका की जनता लंबे समय से इस समस्या से जूझ रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। भाजपा जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य करती रही है और आगे भी जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। श्रीमती सोरेन ने रेलवे प्रशासन से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अविलंब कार्रवाई करने एवं दुमका रेलवे स्टेशन परिसर को प्रदूषण मुक्त बनाने की मांग की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल, जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू, दुमका रेलवे स्टेशन से कोयला डंपिंग यार्ड हटाने की मांग करने वाले प्रमुख आंदोलनकारी रविशंकर मंडल, विष्णु यादव, संतोष ढिबर आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.