Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

दुमका में क्लस्टर सिस्टम के विरोध में एबीवीपी ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

0 176

दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) दुमका इकाई द्वारा बुधवार को यहां एसपी कॉलेज के समक्ष झारखंड सरकार के “क्लस्टर सिस्टम” के विरोध में धरना-प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष अमन सेन ने कहा कि एबीवीपी सदैव छात्रहित की लड़ाई लड़ती आई है और आज भी उसी संकल्प के साथ क्लस्टर सिस्टम के विरोध में आवाज बुलंद कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इसे शिक्षा व्यवस्था सुधारने की पहल बता रही है, लेकिन इससे छोटे एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेजों की पहचान समाप्त हो जाएगी और छात्रों की समस्याएं बढ़ेंगी। एबीवीपी कार्यकर्ता पूनम हांसदा ने कहा कि क्लस्टर सिस्टम लागू होने से छात्रों को फॉर्म भरने, परीक्षा देने, प्रैक्टिकल एवं अन्य कार्यों के लिए दूसरे शहरों का चक्कर लगाना पड़ेगा। इससे गरीब एवं ग्रामीण छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कॉलेज मंत्री मनीष मंडल ने कहा कि प्रत्येक कॉलेज की अपनी अलग पहचान, संस्कृति एवं समस्याएं होती हैं, लेकिन क्लस्टर सिस्टम में सभी कॉलेजों को एक जैसा मान लिया जाएगा। इससे स्थानीय समस्याओं का समाधान नहीं हो पाएगा तथा पढ़ाई की व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन साह ने कहा कि एबीवीपी की मांग है कि क्लस्टर सिस्टम को तुरंत वापस लिया जाए तथा छात्रों की राय लिए बिना कोई शिक्षा नीति लागू नहीं की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने छात्र विरोधी निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में परिषद् के विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, शोध सह प्रमुख अभिषेक तिवारी, अनूप दत्त, माधव कुमार, अभिषेक पाल, चयन चक्रवर्ती, हेमंत राय, अंकित कुमार, ज्योति कुमारी, स्वीटी कुमारी, अजय टुडू, कान्हू हेम्ब्रम, विकास कुमार, रामचंद्र पंडित, धर्मवीर, आशीष, रविदास, बाहा हांसदा, निशा हांसदा, राहुल साह, पीयूष कुमार, निखिल कुमार एवं रितेश दत्त सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.