Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

सेवा का अनूठा संकल्प, दुमका में गरीबों के लिए हर शनिवार सजती है मधु अली खान की रसोई

0 165

दुमका। आज के दौर में जहां लोग अपनी व्यस्त जिंदगी में दूसरों के दु:ख-दर्द से दूर होते जा रहे हैं, वहीं दुमका शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर एक ऐसा चेहरा है जो वर्षों से गरीबों और जरूरतमंदों के लिए उम्मीद बनकर सामने आता है। गरीब सेवा समिति के अध्यक्ष मधु अली खान पिछले कई वर्षों से प्रत्येक शनिवार को गरीबों, असहायों और भूखे लोगों को भरपेट भोजन करा रहे हैं। हर शनिवार की तरह इस शनिवार को भी श्री खान उक्त चौक पर बड़ी संख्या में जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी, चौखा, चटनी, आचार और पापड़ का वितरण करते नजर आए। भोजन पाकर गरीबों के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। खास बात यह रही कि मधु अली खान स्वयं अपने हाथों से लोगों को भोजन परोसते दिखे। मधु अली खान का कहना है कि गरीबों और भूखों को भोजन कराकर उन्हें आत्मिक शांति और सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि “भगवान की कृपा जब तक बनी रहेगी, तब तक यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।” स्थानीय लोग बताते हैं कि श्री खान बिना किसी दिखावे के लगातार समाजसेवा में जुटे हुए हैं। उनका यह प्रयास न सिर्फ जरूरतमंदों का पेट भर रहा है, बल्कि समाज में इंसानियत, भाईचारे और सेवा भावना का संदेश भी दे रहा है। दुमका में मधु अली खान का यह कार्य अब एक प्रेरणा बन चुका है। लोग उनके जज्बे और सेवा भावना की खुलकर सराहना कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.