Local & National News in Hindi

दुमका–गोड्डा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई, जांच में जुटी पुलिस

0 104

दुमका। दुमका और गोड्डा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद न्यायिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुमका के नाम स्पीड पोस्ट के जरिए एक धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई, जिसमें दुमका कोर्ट पर हमले की आशंका जताई गई है। चिट्ठी बंगला भाषा में लिखी गई थी और उसके साथ दो व्यक्तियों के नाम एवं एक आधार कार्ड की प्रति भी संलग्न मिली है।
सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया। डॉग स्क्वॉड की टीम ने पूरे परिसर की गहन जांच की तथा सभी संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया, हालांकि तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि चिट्ठी के साथ संलग्न आधार कार्ड और संबंधित व्यक्ति का सत्यापन कराया गया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि जिस व्यक्ति के नाम और आधार कार्ड का उपयोग किया गया है, उसका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। संबंधित व्यक्ति ने भी पुलिस को जानकारी दी है कि उसके आधार कार्ड का दुरुपयोग कर यह धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह स्पीड पोस्ट पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले के भातार थाना क्षेत्र से भेजी गई थी। पुलिस अब चिट्ठी भेजने वाले की पहचान और उसके उद्देश्य का पता लगाने में जुटी हुई है।
फिलहाल दुमका कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है तथा तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने तक किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
ग्रीन माउंट एकेडमी और डीपीएस में चला ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभिय... एमजी कॉलेज रानीश्वर में लगा रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्रसेवा की भावना को समाज तक पहुंचाने वाले पूर्व सैनिक दीपक सिंह का आभार, रक्तदान को भी बताया राष... बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़, फिर पकड़ी गई मिलावटी खाद्य सामग्री जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि 1912 हेल्पलाइन सेवा अस्थायी रूप से बंद, वैकल्पिक नंबरों पर दर्ज कराएं बिजली संबंधी शिकायत रोटी बैंक ने नेत्रहीन विद्यालय में बिखेरी खुशियों की रोशनी, बच्चों को दिया प्यार और उपहार आने वाला समय कांग्रेस का है, जल्द राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखेगी जनता : अशोक वर्मा यदुवंशी महासभा का प्रांतीय यादव महासभा में एकीकरण, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए बनी नई कमेटी बाबा बासुकिनाथ के नाम एक मां की चिट्ठी