Local & National News in Hindi

नवनियुक्त प्रभारी सिविल सर्जन डॉ.राम प्रसाद का झारखंड चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया स्वागत

0 279

दुमका। झारखंड चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ, दुमका ने गुरुवार को जिले के नवनियुक्त प्रभारी सिविल सर्जन डॉ.राम प्रसाद का बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद जताई। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष तपन कुमार ठाकुर, सचिव कैलाश प्रसाद साह, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार तथा जामा प्रखंड सचिव मनमोहन कुमार ने प्रभारी सिविल सर्जन से शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक के दौरान जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा स्वास्थ्यकर्मियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. राम प्रसाद के नेतृत्व में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार होगा तथा आम जनता के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के हितों का भी समुचित ध्यान रखा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
ग्रीन माउंट एकेडमी और डीपीएस में चला ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभिय... एमजी कॉलेज रानीश्वर में लगा रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्रसेवा की भावना को समाज तक पहुंचाने वाले पूर्व सैनिक दीपक सिंह का आभार, रक्तदान को भी बताया राष... बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़, फिर पकड़ी गई मिलावटी खाद्य सामग्री जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि 1912 हेल्पलाइन सेवा अस्थायी रूप से बंद, वैकल्पिक नंबरों पर दर्ज कराएं बिजली संबंधी शिकायत रोटी बैंक ने नेत्रहीन विद्यालय में बिखेरी खुशियों की रोशनी, बच्चों को दिया प्यार और उपहार आने वाला समय कांग्रेस का है, जल्द राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखेगी जनता : अशोक वर्मा यदुवंशी महासभा का प्रांतीय यादव महासभा में एकीकरण, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए बनी नई कमेटी बाबा बासुकिनाथ के नाम एक मां की चिट्ठी