Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
श्रावणी मेला की तैयारी तेज, बासुकिनाथ धाम की टेंट सिटी का उपायुक्त ने किया निरीक्षण दक्षिण भारत के तीर्थों का दर्शन कर दुमका लौटी भारत गौरव यात्रा ट्रेन, यात्रियों के चेहरों पर दिखी खु... ध्यान और राजयोग से बदली जिंदगी, नशामुक्त जीवन अपनाने वालों को ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मानित धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दुमका कांग्रेस में जश्न, निकाला विजय जुलूस; कार्यकर्ताओं ने की आतिशबा... युवाओं के मुद्दे पर दुमका में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका मौसी बाड़ी को सूना कर निज धाम लौटे महाप्रभु जगन्नाथ, दुमका में निकली इस्कॉन की भव्य बाहुड़ा यात्रा बहुड़ा यात्रा : भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का है दुर्लभ अवसर दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में दुमका में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, बोले जिला अध्यक्ष ... नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन

दक्षिण भारत के तीर्थों का दर्शन कर दुमका लौटी भारत गौरव यात्रा ट्रेन, यात्रियों के चेहरों पर दिखी खुशी की चमक

0 78

तिरुपति बालाजी से कन्याकुमारी तक तीर्थ स्थलों का किया भ्रमण, आईआरसीटीसी की व्यवस्था को यात्रियों ने सराहा

दुमका। दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ एवं दर्शनीय स्थलों की यात्रा पर निकली भारत गौरव यात्रा ट्रेन रविवार को 40 तीर्थ यात्रियों को लेकर सकुशल दुमका रेलवे स्टेशन वापस लौट आई। 14 जुलाई को दुमका से रवाना हुई इस विशेष तीर्थ यात्रा के समापन पर यात्रियों के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। भारतीय रेलवे की इकाई आईआरसीटीसी द्वारा संचालित भारत गौरव यात्रा ट्रेन के माध्यम से दुमका क्षेत्र के यात्रियों को तिरुपति बालाजी, पद्मावती मंदिर, रामेश्वरम के प्रमुख तीर्थ स्थल, मदुरै का मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी के दर्शनीय स्थल, तिरुवल्लुवर की विशाल प्रतिमा, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग और शक्ति पीठ ब्रह्मारम्भा देवी मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिला। यात्रा से लौटने के बाद राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं प्लस टू जिला स्कूल दुमका के पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ.दिलीप कुमार झा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह यात्रा बेहद आनंददायक और यादगार रही। उन्होंने कहा कि आईआरसीटीसी द्वारा संचालित भारत गौरव यात्रा ट्रेन दुमका जैसे क्षेत्र के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे लोगों को सुविधाजनक तरीके से देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। डॉ.झा ने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान खानपान, ठहरने की व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। आईआरसीटीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हर स्तर पर सहयोग किया, जिससे पूरी यात्रा सुगम और सुखद रही।उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को दुमका से शुरू हुई यात्रा 26 जुलाई को दुमका स्टेशन पर समाप्त हुई। इस दौरान यात्रियों को धार्मिक स्थलों के साथ-साथ भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिला।
आईआरसीटीसी कोलकाता जोन के प्रबंधक अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि 13 रात्रि और 12 दिन की इस यात्रा में दुमका के 40 यात्रियों सहित कुल 320 तीर्थ यात्री शामिल थे। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए एक सेकेंड एसी कोच, तीन थर्ड एसी कोच और सात स्लीपर कोच लगाए गए थे।
उन्होंने बताया कि आगे भी दुमका सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए भारत के अन्य प्रमुख तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए भारत गौरव यात्रा ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
दुमका से यात्रा में शामिल यात्रियों ने आईआरसीटीसी की पूरी टीम के प्रति आभार जताया। यात्रियों ने कहा कि बेहतर प्रबंधन और सुविधाओं के कारण यह धार्मिक यात्रा उनके जीवन की यादगार यात्राओं में शामिल हो गई है। यात्रा में ट्रेन मैनेजर संदीप कुमार, टूर कोऑर्डिनेटर संजय सिंह सहित आईआरसीटीसी के अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.