Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर हिन्द क्लब ने गुरुजी शिबू सोरेन की दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि गुरुजी के प्रति प्रेम और सम्मान का अनूठा भाव, श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे एसकेएमयू के डॉ.शम्स तबरे... सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुमका में व्यास पूजन एवं गुरु दक्षिणा कार्यक्रम, गुरु की महत्ता और भारतीय ... एसकेएमयू में जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं समावेशन पर कार्यशाला शुरू, कुलपति ने समानता आधारित समाज पर दिया ... सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बासुकीनाथ में 1,05,785 श्रद्धालुओं ने किय... हिन्द क्लब में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, समाजसेवी राधेश्याम वर्मा करेंगे झंडोत्तोलन विधायक प्रदीप यादव ने किया हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन कुलपति ने किया एसकेएमयू की पीयर-रिव्यूड शोध पत्रिका के नवीनतम अंक का विमोचन दुमका-देवघर के लिए नई सौगात : अब आसमान से होंगे बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ के दर्शन, 04 अगस्त से शुर... गर्व का पल : जिस कॉलेज में कभी पढ़े और फिर पढ़ाया, आज उसी कॉलेज के प्राचार्य बने डॉ.रणजीत कुमार सिंह

पुण्यतिथि पर हिन्द क्लब ने गुरुजी शिबू सोरेन की दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

0 62

दुमका। शहर के कुम्हार पाड़ा मोहल्ला स्थित हिन्द क्लब में मंगलवार को झारखंड आंदोलन के महानायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। क्लब के सचिव वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण माहौल में “गुरुजी अमर रहे, गुरुजी अमर रहे” के जोरदार नारे लगाए। उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर सदस्यों ने स्व.शिबू सोरेन के संघर्ष, त्याग और झारखंड आंदोलन में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया। सचिव श्री चंद्रवंशी ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन केवल एक नेता नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक थे। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि गुरुजी का पूरा जीवन गरीबों, आदिवासियों, मूलवासियों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनका जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकार और सम्मान की लड़ाई का प्रतीक रहा है। आज की नई पीढ़ी के बीच स्व.शिबू सोरेन के उद्देश्यों और विचारों को पहुंचाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में राधेश्याम वर्मा, विजय कुमार सोनी, कृष्णा प्रसाद साह, रामाकांत साह, नितिन कुमार जोनी, करण कुमार टोनी, आदित्य कुमार मोनी, देवशंकर देबू, कुलदीप कुमार, साहिल खान, रौनित चंद्रवंशी, राहुल चंद्रवंशी, विवेक कुमार, विशाल झा, संतोष सिंह, राजीव यादव, सतीश कुमार सिंह, मोहित सिंह, तुम कुमार, पौलुस कुमार, पवन कुमार पाल, अशोक रजक, गजेंद्र कुमार रजक, रवि कुमार, छोटू कुमार, आकाश कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.