Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
एसआरटी कॉलेज धमड़ी में सॉफ्ट स्किल्स कार्यशाला, आधुनिक कौशल से रूबरू हुए विद्यार्थी राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन में एसकेएमयू की भागीदारी, निदेशक डॉ.पूनम बिंझा सहित 11 कार्यक्रम पदाधिका... नशामुक्त युवा अभियान : हस्ताक्षर कर छात्र-छात्राओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प दुमका में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी राधा अष्टमी, मंदिरों में गूंजे राधा-कृष्ण के जयकारे विश्वविद्यालय प्रशासन के आश्वासन के बाद विद्यार्थी परिषद् की भूख हड़ताल समाप्त तीन सितारों के साथ एनसीसी की फर्स्ट ऑफिसर बनीं लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह मांगें पूरी नहीं हुईं तो भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ता, एसकेएमयू में अनिश्चितकालीन... एसआईआर और खनन कानून के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन 19 को दुमका में गणेश महोत्सव की धूम, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर दुमका में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा नेटवर्क! निकासी बंद होने से निवेशकों में बढ़ी बेचैनी

राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन में एसकेएमयू की भागीदारी, निदेशक डॉ.पूनम बिंझा सहित 11 कार्यक्रम पदाधिकारी पहुंचे पटना

0 184

दुमका। राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, पटना (बिहार एवं झारखंड) की ओर से 21 एवं 22 सितंबर को ए.एन. कॉलेज, पटना में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका से राष्ट्रीय सेवा योजना की निदेशक डॉ.पूनम बिंझा सहित विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जिला नोडल पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में विश्वविद्यालय से कुल 11 कार्यक्रम पदाधिकारियों की सहभागिता रही, जिसमें रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय, देवघर की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.करुणा पंजीयारा, एम.जी. कॉलेज, रानीश्वर की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.अवर्णा रॉय, जिला नोडल पदाधिकारी डॉ.रूपम कुमारी, साहेबगंज कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी कुमार प्रशांत भारती, गोड्डा कॉलेज, गोड्डा के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.बासुकीनाथ झा, डॉ.रीवा वाणी तिर्की, जे.जे.एस. डिग्री कॉलेज, मिहिजाम के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.रणजीत यादव, डिग्री कॉलेज, नाला फतेहपुर के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.स्वप्न किस्कू और मॉडल कॉलेज सुग्गाबथान के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.संतोष कुमार शामिल हैं। निदेशक डॉ.पूनम बिंझा के अनुसार सम्मेलन में राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों, स्वयंसेवकों की भागीदारी, सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना को और प्रभावी बनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की जा रही है। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.